गया, फरवरी 9 -- गया नगर निगम कार्यालय में सोमवार को जनता दरबार लगाया गया। इस दौरान नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया आये हुये फरियादियों की फरियाद सुनी। जनता दरबार में आए लोगों ने स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण, नाली-गली, मोटेशन, मकान कर आदि समस्या नगर आयुक्त के सामने रखा, जिन्हें नगर आयुक्त ने गंभीरता से सुना। इस दौरान कुल 21 लोगों की शिकायतों को सुना गया। त्वरित कार्रवाई के लिए उनके आवेदनों को संबंधित पदाधिकारी और कर्मचारियों को अग्रसारित किया गया। जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों को संबंधित पोर्टल पर अपलोड किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.