नगर आयुक्त के आश्वासन पर व्यापारियों का प्रदर्शन स्थगित
मथुरा, जून 18 -- नगर आयुक्त के आश्वासन पर व्यापारियों ने प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है। संगठन ने बताया कि नगर आयुक्त ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। 15 दिन में समाधान न होने पर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला में हुई प्रेसवार्ता में महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि शहर में बदहाल सड़कें, अधूरे निर्माण कार्य, अतिक्रमण, जलभराव, पॉलीथीन के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न सहित विभिन्न समस्याएं व्याप्त हैं। इनके विरुद्ध 18 जून को होलीगेट से नगर निगम कार्यालय तक प्रस्तावित प्रदर्शन नगर आयुक्त जग प्रवेश के आश्वासन पर फिलहाल स्थगित कर दिया है। महामंत्री शशिभानु गर्ग ने बताया व्यापारी नेता एवं नगर निगम के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में महोली रोड, पुराने बस स्टैंड-होलीगेट मार्ग, कृष्णापुरी तिराहा-भरतपुर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.