छपरा, अप्रैल 10 -- आयुक्त का पद खाली रहने से व्यवस्था चरमराई छपरा, एक संवाददाता। छपरा नगर निगम इन दिनों गंभीर प्रशासनिक और वित्तीय संकट से गुजर रहा है। निगम के कर्मियों और अफसरों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है। उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। नगर आयुक्त का पद लंबे समय से रिक्त रहने और प्रभार में बैठे अधिकारियों को वित्तीय अधिकार नहीं मिलने के कारण स्थिति और भी बिगड़ती जा रही है। नगर निगम के सफाई कर्मियों का कहना है कि लगातार वेतन नहीं मिलने से उनके परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। सफाई कर्मी रामजी प्रसाद ने कहा कि हम लोग दिन-रात शहर को साफ रखने का काम करते हैं लेकिन दो महीने से वेतन नहीं मिला है। अब घर चलाना मुश्किल हो गया है। अगर जल्द भुगतान नहीं हुआ तो हम लोग काम बंद करने को मजबूर होंगे।वहीं ...