लखनऊ, अप्रैल 13 -- नगर निगम के कार्यों में लापरवाही और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना पर नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.के. श्रीवास्तव के महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में शामिल न होने पर उन्हें नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। यह है पूरा मामला?9 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में 'सांसद खेल महाकुंभ' के आयोजन के संबंध में शाम 7:30 बजे एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक की सूचना डॉ. पी.के. श्रीवास्तव को फोन के माध्यम से पहले ही दे दी गई थी। इसके बावजूद, वे बैठक में उपस्थित नहीं हुए। बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने गहरा असंतोष व्यक्त किया है। नगर आयुक्त द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि यह आचरण अपने पदीय दायित्वों के प्रति अरुचि और लापर...