भागलपुर, जनवरी 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर के नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा को निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्यस्तरीय 'बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड-2025' से नवाजा जाएगा। उन्हें यह सम्मान वैशाली जिला के महुआ वैशाली में बतौर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के कार्यकाल के दौरान मतदाता सूची के पुनरीक्षण और निर्वाचन संबंधी सराहनीय कार्यों के लिए दिया जा रहा है। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी माधव कुमार सिंह ने इस संबंध में सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को पत्र जारी कर विजेताओं की सूची साझा की है। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आगामी 25 जनवरी 2026 को पटना के सिंचाई भवन परिसर स्थित अधिवेशन भवन में राज्यस्तरीय समारोह आयोजित होगा। इसी समारोह में किसलय कुशवाहा को सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.