बागपत, फरवरी 7 -- बागपत। बागपत के ईदगाह कॉलोनी निवासी भारतीय किसान मजदूर के नगर अध्यक्ष आकिल राजपूत के खाते से बीती रात 4 हजार रुपए की साइबर ठगी हो गई। पीड़ित ने बताया कि राशि एक अज्ञात व्यक्ति अमित यादव के नाम की यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर हुई। संपर्क करने पर आरोपी ने अभद्र व्यवहार किया और पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने पीएनबी बैंक और 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने तहसील दिवस ने शिकायत करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर राशि वापस दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.