सराईकेला, अप्रैल 11 -- सरायकेला । गेस्टहाउस स्थित सिद्दू-कान्हू पार्क में आज एक संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने वीर शहीद सिद्दू और कान्हू की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया।माल्यार्पण के पश्चात उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि सिद्दू-कान्हू जैसे वीर क्रांतिकारियों का बलिदान हमें सदैव देश और समाज की सेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इन महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें।इस अवसर पर उन्होंने पार्क की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्क के रखरखाव और सौंदर्यीकरण के लिए नगर पंचायत निरंतर प्रयासरत है ताकि स्थानीय लोगों को एक स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिल सक...