पलामू, अप्रैल 9 -- मेदिनीनगर। जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग स्थित खादी भंडार के समीप व्हाइट हाउस डिज्नीलैंड मेले का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन नगर अध्यक्ष अजय भारती, बसपा नेता शेर अली, भाजपा नेता प्रेमतोष कुमार सिंह व मधुलता रानी आदि ने संयुक्त रूप से किया। अजय भारती ने कहा कि ऐसे आयोजन शहर में मनोरंजन के साथ सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को भी बढ़ावा देते हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी में इस तरह के मेले परिवारों को एक साथ समय बिताने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने लोगों से स्वच्छता और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.