नगर अध्यक्ष ने किया छठ घाट का निरीक्षण
लातेहार, मार्च 24 -- लातेहार। नगर पंचायत के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष महेश सिंह ने चाणक्य नगरी स्थित छठ घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट पर छठ व्रतियों के लिए की गई सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान छठ घाट समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्नानागार, प्रकाश एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। नगर अध्यक्ष ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित लोगों को आवश्यक निर्देश भी दिए। मौके पर विधायक प्रतिनिधि गौरव दास, विष्णु प्रसाद गुप्ता,सोनू सिंह, मनीष दास, सिकेंद्र कुमार,पप्पू कुमार समेत कई लोग मौजदू थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.