गिरडीह, मार्च 19 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी प्रखंड के नगरी पंचायत स्थित पहाड़ी काली मंदिर में बुधवार को भव्य पूजन समारोह का आयोजन किया गया। चैत्र अमावस्या के अवसर पर आयोजित इस पूजा में नगरी पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों ने माता काली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने एवं परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर में 13 मार्च से प्रारंभ पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मंगलवार को ब्राह्मणों के सानिध्य में विधिवत संपन्न हुआ। इस दौरान मंगलवार की अर्द्धरात्रि में मिसरी पूजा आयोजित की गई, जिसका प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं द्वारा बकरे की बलि भी दी गई। मंगलवार की रात 10 एवं बुधवार को 12 बकरों की बलि दी ...