नगरीय विद्युत वितरण मंडल, सिगरा में भ्रष्टाचार पर चिंता जताई गई। इसे दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया गया।
वाराणसी, जून 19 -- वाराणसी। नगरीय विद्युत वितरण मंडल, सिगरा में भ्रष्टाचार पर चिंता जताई गई। इसे दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया गया। गुरुवार को विद्युत मजदूर पंचायत के सदस्यों की ऑनलाइन बैठक में भ्रष्टाचार में लिप्त जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। सदस्यों ने आरोप लगाया कि नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम, भेलूपुर वाराणसी के प्रथम उपखंड में तैनात जेई भ्रष्टाचार में डूबे हैं। उनके ऊपर तीन मकानों में विद्युत चोरी के दर्ज मुकदमे निस्तारित कराए बिना नए कनेक्शन देने का आरोप है। इस संबंध में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। यह भी पढ़ें- बिजली बिल के बकायेदार परिसरों और कटियामारों को कनेक्शन देने के मामले की फाइल मीटर विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय आगे नहीं बढ़ पा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.