हाजीपुर, मार्च 14 -- हाजीपुर। निज संवाददाता हाजीपुर नगरीय क्षेत्र में शुक्रवार को अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। नगर परिषद एवं नगर थाना की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान त्रिमूर्ति चौक से गांधी चौक होते हुए राजेन्द्र चौक तक सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। अभियान का नेतृत्व नगर परिषद के नगर प्रबंधक डॉ.सूर्य प्रकाश और डीपीओ नमामि गंगे मुनेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेला, दुकान एवं अन्य सामग्री को हटाया गया। साथ ही अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों पर कुल 8,900 (आठ हजार नौ सौ) रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया तथा कुछ सामग्री की जब्ती भी की गई। संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में पुनः अतिक्रमण नहीं करने के लिए कड़ी चेतावनी दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.