गोरखपुर, मई 7 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। जिले के नगरीय क्षेत्र में ब्लड सैम्पल ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। यह सुविधा अभी 11 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर दी जा रही है। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने नगरीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. एनके द्विवेदी के साथ बसंतपुर नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र का दौरा कर यह बातें कहीं। इससे पहले, सीएमओ ने सभी 23 नगरीय स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारियों के साथ बैठक की। सीएमओ ने डॉ. द्विवेदी को निर्देश दिया कि सभी नगरीय स्वास्थ्य केन्द्रों पर रोस्टर के अनुसार ब्लड सैम्पल ट्रांसपोर्ट की सुविधा सुनिश्चित कराने का निर्देश दिए। प्रचार-प्रसार के जरिये पुर्दिलपुर और बसंतपुर सिटी पॉली क्लिनिक का लाभ अधिकाधिक लाभार्थियों तक पहुंचाने का भी निर्देश दिया गया।राष्ट्रीय यह भी पढ़ें- 13 विभाग मि...