गौरीगंज, जनवरी 8 -- अमेठी। संवाददाता डीएम संजय चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की जनपद स्तरीय जिला टास्क फोर्स समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा की गई तथा उनके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक के दौरान बीएसए संजय तिवारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत जनपद के उन विद्यालयों की स्थिति से अवगत कराया, जहां विद्युतीकरण एवं फर्नीचर की व्यवस्था पूर्ण हो चुकी है। साथ ही उन्होंने शेष विद्यालयों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के माध्यम से सहयोग प्रदान किए जाने का अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त नगरीय क्षेत्रों में स्थित उन विद्यालयों की सूची भी प्रस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.