उरई, जनवरी 7 -- उरई। नगरीय पीएचसी में अब आभा पोर्टल आईडी से मरीजों के पर्चे बनेंगे। रजिस्ट्रेशन के बाद अस्पतालों में मरीजों को इलाज मिलेगा। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नगरीय अस्पतालों के स्वास्थ्य कर्मियों को दिशा निर्देश दिए गए। बुधवार को सीएमओ कार्यालय में नगरीय क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों और स्टाफ की बैठक लेते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह ने कहा कि अब सभी अस्पतालों में रोजाना आने वाले मरीजों के ऑनलाइन आभा पोर्टल से रजिस्ट्रेशन कर पर्चे बनाए जाएं। रजिस्ट्रेशन के लिए मरीजों को आईडी देने के बाद उनका पर्चा बनाया जाए। लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। वहीं नोडल एसीएमओ डॉ एपी वर्मा ने कहा कि नगर क्षेत्र में आने वाले सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.