धनबाद, फरवरी 5 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। तेतुलमारी थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बाघमारा अंचल अधिकारी (सीओ) को नगरीकला मौजा स्थित प्लॉट संख्या 1964, रकवा 3.73 एकड़ भूमि के मालिकाना हक को लेकर पत्राचार किया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि बेकारबांध निवासी महावीर प्रसाद सिंह द्वारा करीब एक वर्ष पूर्व उक्त भूमि पर चहारदीवारी कराने का प्रयास किया गया था, जिसका नगरीकला एवं आसपास के गांवों के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने विरोध कर कार्य रुकवा दिया था। इस मामले को लेकर तेतुलमारी थाना में दर्जनों ग्रामीणों पर एफआईआर भी दर्ज की गई थी। थाना प्रभारी के पत्र के आलोक में हलका कर्मचारी छत्रधारी रविदास एवं अंचल अमीन पैकु टुडू बुधवार को स्थल निरीक्षण के लिए पहुंचे। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने दोहराया कि पुराने खाता म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.