धनबाद, जनवरी 5 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। सर्वमंगला नर्सिंग होम की ओर से नगरीकला उत्तर पंचायत सचिवालय में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन मुखिया राजेन्द्र प्रसाद महतो उर्फ रिंकू महतो ने किया। डॉ बीएन सिन्हा ने करीब 130 रोगियों की स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाइयां का वितरण किया। मौसम की बीमारियों से बचाव का उपाय बताया गया। गर्म पानी का उपयोग व खान-पान में परहेज बरतने का सलाह दी गयी। मौके पर कृष्ण प्रसाद, बिन्दु कुमारी, मृत्युंजय मंडल, राकेश महतो, राजू जयसवाल, सुनील महतो, दिनेश महतो, परमेश्वर महतो आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.