कन्नौज, फरवरी 5 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के भगवंतपुर ग्राम पंचायत से जुड़े ग्राम नगरिया में अभी तक बिजली लाइन नहीं पहुंची है। परेशान ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर गांव में बिजली व्यवस्था कराए जाने की मांग की। भगवंतपुर नगरिया गांव के अनीस कुमार, अजीत कुमार, गुरूवचन, दिलीप कुमार, रमाकांत, देवेंद्र सिंह, अंकित, गौतम, गोविंद, ओमबाबू, नरेंद्र, ओमपाल, दलवीर, वीरपाल आदि तमाम ग्रामीण तहसील पहुंचे। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी को सौंपे शिकायतीपत्र में कहा है कि उनके गांव में अभी तक विद्युत लाइन नहीं है। सबसे ज्यादा दिक्कत छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है। बिजली न होने से उनकी पढ़ाई-लिखाई पूरी तरह बाधित रहती है। ग्रामीणों ने गांव में बिजली लाइन खिचवाए जाने की मांग की है। फोटो 3-एसडीएम को ज्ञापन सौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.