छपरा, मई 6 -- नगरा। नगरा थाना क्षेत्र के नगरा में पुलिस ने छापेमारी कर अंग्रेज़ी व देशी शराब बरामद किया। हालांकि पुलिस को देख कर धंधेबाज फरार हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिनंदन यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद छापेमारी कर 180 एमएल के 77 पीस फ्रूटी कुल 14 लीटर अंग्रेजी शराब तथा 23 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। चार धंधेबाजों को नामजद करते हुए गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- जीआरपी ने शराब सहित तीन तस्करों को दबोचामारपीट कर घर से निकालने की प्राथमिकी दर्ज परसा दहेज की मांग को लेकर घर वालों ने एक महिला के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना को लेकर पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में बहरमाड़र निवासी दीपक कुमार सिंह की पत्नी शालू देवी ने कहा है कि ससुराल वालों ने बीते माह 30 अप्रैल को द...