छपरा, मई 24 -- छपरा/ नगरा, हमारे संवाददाता/एक संवाददाता l जिले के नगरा थाना क्षेत्र में बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे व्यक्ति से हुई लूट की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने लूटी गई राशि में से 38 हजार रुपये, पासबुक, चेकबुक, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बंटी मिश्रा और विशाल तिवारी दोनों निवासी कोपा बलडीहा, थाना कोपा, जिला सारण के रूप में हुई है।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। इनमें डेरनी थाना कांड में बीएनएस और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। ब...