नगरा में मुर्गी फार्म में आग लगने से लाखों रुपए की मुर्गियां जलकर राख
छपरा, अप्रैल 29 -- नगरा। थाना क्षेत्र के कादीपुर कोल्ड स्टोरेज के समीप स्थित एक मुर्गी फार्म में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये की मुर्गियां जलकर राख हो गईं। आग इतनी तेज थी कि देखते-ही-देखते पूरे फार्म को अपनी अपने चपेट में ले लिया। फार्म के मालिक कादीपुर बन्नी गांव निवासी शत्रुघ्न साह ने बताया कि रात के समय अचानक फार्म में आग लग गई। आग कैसे लगी इसका अब तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। उन्होंने बताया कि इस अगलगी में करीब 10 लाख रुपये की मुर्गियों का नुकसान हुआ है जिससे उनका पूरा व्यवसाय प्रभावित हो गया है। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक फार्म में मौजूद सभी मुर्गियां जलकर नष्ट हो चुकी थीं।ग्रामीणों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी। पीड़ित किसान ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.