छपरा, दिसम्बर 14 -- नगरा। थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर रविवार को नगरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब एवं शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री को नष्ट कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष निर्भय कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ स्थानों पर अवैध रूप से शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की,जिसमें लगभग दो हजार लीटर अवैध शराब को विनष्ट किया गया। साथ ही शराब बनाने में उपयोग किए जा रहे गैस चूल्हा,भट्ठी सहित अन्य उपकरणों को भी ध्वस्त कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही शराब के धंधेबाज मौके से फरार हो गए। झाड़ियों में छिपाकर रखी गई शराब को पुलिस ने नष्ट कर दिया। आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट में एक गिरफ्तार नगरा। ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.