छपरा, मार्च 2 -- थाना क्षेत्र के अफौर रामचौरा गांव की घटना शव ससुराल के घर के कमरे में बेड पर मिला शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल में भेजा नगरा। थाना क्षेत्र के अफौर रामचौरा गांव में सोमवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान जितेंद्र कुमार राय की 28 वर्षीय पत्नी सरिता कुमारी के रूप में हुई। उसका शव ससुराल के घर के कमरे में बेड पर मिला जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सरिता के पिता कमल राय ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नवंबर में उनकी बेटी की शादी हुई थी उसके बाद से ही उनकी बेटी को दहेज में चारपहिया वाहन और अतिरिक्त नकद राशि की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि मांग पूरी नहीं होने पर साजिश के तहत उनकी बेटी की हत्या कर दी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.