बलिया, जनवरी 11 -- नगरा। जिला प्रशासन की ओर से नगरा कस्बा की जगह छह किमी दूर निछुवाडीह में धान क्रय केंद्र खोले जाने से ब्लॉक के दक्षिणी, पूर्वी तथा पश्चिमी तरफ के किसानो की परेशानी बढ़ गयी है। केंद्र पर धान बिक्री करने पहुंचे खारी गांव निवासी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पहले नगरा में धान क्रय केंद्र खुलता था तो आराम से आकर धान बेचते थे। इससे पैसा के साथ समय की भी बचत होती थी। निछुआडीह उनके गांव से करीब 13 किलोमीटर से अधिक दूर है, ऐसे में केंद्र पर धान लाने में परेशानी होत है। निकासी गांव निवासी किसान अनिल सिंह ने बताया कि उनके गांव से नगरा आठ किमी है तथा नगरा से निछुआडीह छह किमी ऐसे में गांव से सरकारी धान क्रय केंद्र 14 किमी दूर है। केंद्र तक धान ले जाने में समय और पैसा दोनों अधिक खर्च होता है। लिहाजा गांव और जवार के किसान घर से ही खुले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.