छपरा, अप्रैल 13 -- नगरा। थाना क्षेत्र के अरवा प्लांट के पास सोमवार को एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रसूलपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामनाथ सिंह के पुत्र अकलू सिंह के रूप में हुई। बताया गया कि अकलू सिंह अपनी ट्राई साइकिल से सड़क किनारे होकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में मारपीट, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी सुधा देवी,तीन पुत्रियां (निधि कुमारी,अंजली कुमारी, चांदनी कुमारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.