छपरा, दिसम्बर 5 -- कई संदिग्ध पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस नगरा कादीपुर में रेशमा ऑर्केस्ट्रा का संचालन करते थे आत्महत्या और हत्या-दोनों पहलुओं की जांच कर रही पुलिस नगरा। प्रखंड क्षेत्र के नगरा में शुक्रवार की सुबह एक ऑर्केस्ट्रा संचालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक कमरे के अंदर गमछे के सहारे पंखे से लटका हुआ पाया गया। ब्लैकमेल कर पैसे के दबाव में उक्त कदम उठाए जाने की चर्चा है। मृतक की पहचान उत्तम कुमार दास (पिता-गोरगु दास), निवासी डालपल, थाना तूफानगंज, जिला कुंजबिहार (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। वह नगरा कादीपुर में रेशमा ऑर्केस्ट्रा का संचालन करते थे। घटना की सूचना मिलते ही नगरा थाना प्रभारी जनार्दन कुमार प्रजापति दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। बाद में शव परिजनों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.