छपरा, मई 4 -- नगरा। प्रखंड क्षेत्र के कादीपुर स्थित मस्जिद के मौलाना की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है। मृतक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के धूपनगर धोबवल गांव निवासी असगर अली के 45 वर्षीय पुत्र अफजल हुसैन के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रविवार को संध्या किसी कारणवश वे करंट की चपेट में आ गए,जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया,जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. इकबाल अंसारी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शोक का माहौल स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक कादीपुर मस्जिद में मौलाना के रूप में कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलते ही नगरा थाना के पुलिसकर्मी कुणाल कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। नगरा थानाध्यक्ष अभिनंदन ...