छपरा, मार्च 30 -- नगरा। ऑपरेशन मुस्कान के तहत नगरा थाना पुलिस को सफलता मिली। इसुआपुर क्षेत्र के सत्येंद्र सिंह के पुत्र पंकज कुमार का गुम हुआ मोबाइल फोन पुलिस ने खोजकर उसे मोबाइल धारक को वापस सौंप दिया। जानकारी के अनुसार नगरा थाना पुलिस के प्रयास से मोबाइल को ढूंढा गया, जिसे एसआई प्रमोद कुमार सिंह के द्वारा उसके वास्तविक स्वामी पंकज कुमार को सौंपा गया। मोबाइल वापस मिलने पर पंकज कुमार ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।वहीं इस संबंध में नगरा थानाध्यक्ष निर्भय कुमार ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर उनके स्वामियों को लगातार उनके मालिकों को लौटाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.