छपरा, फरवरी 26 -- नगरा। थाना क्षेत्र के छपरा-मशरक मार्ग स्थित नगरा पुल पर गुरुवार को सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार 60 वर्षीय चांद मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान कादीपुर टोला, नवीगंज निवासी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वे साइकिल से मझवलिया से नगरा की ओर आ रहे थे, तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों तथा कादीपुर के सरपंच तमन्ना आलम एवं समाजसेवी अख्तर नाज के सहयोग से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर नगरा थाना की डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची, ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं स्थानीय लोगों ने पुल क...