अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम में नगरायुक्त का विपक्षी दलों द्वारा किए गए विरोध को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। बुधवार को भाजपा सहित अन्य संगठनों ने नगरायुक्त का स्वागत किया। तो सपा ने डीएम को ज्ञापन देकर व बैठक कर निगम की कार्यवाही का विरोध किया। तस्वीर महल क्षेत्र में नगर निगम की टीम और वैंडरों में भिड़ंत हो गई थी। जिसमें अतिक्रमण दस्ते की टीम में शामिल एक के सिर में चोट लगी थी। भाजपा महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा से मिला। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए तीव्र गति से विकास कार्य कराये जा रहे हैं और उत्तर प्रदेश में जाम की समस्या से निजात पाने के अतिक्रमण मुक्त बनाया जा रहा है। जो विपक्षी दलों...