सहारनपुर, नवम्बर 27 -- नगरायुक्त शिपू गिरि ने गुरुवार की सुबह विश्वकर्मा चौक के पास ढमोला नदी में बन रहे घाटों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को घाटों का सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घाटों पर ऐसे छोटे पौधे लगाए जाएं जो पानी को शोधित करें और प्रदूषण कम करें। नगरायुक्त शिपू गिरि मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद, अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह के साथ पहुंचे। उन्होंने पोकलेन मशीनों से नदी की शिल्ट निकालने और किनारों पर कच्चे घाट बनाने के कार्य का निरीक्षण किया। मुख्य अभियंता सुरेश चंद ने बताया कि नदी और घाटों को कटाव से बचाने के लिए जीओ नेट बिछाया गया है और जरूरत के अनुसार पाइप भी लगाए गए हैं। नगरायुक्त ने कार्य पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि घाटों की सुरक्षा के साथ-साथ सौंदर्यीकरण प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.