मेरठ, अप्रैल 19 -- जनशक्ति व्यापार समिति की बैठक शिवाजी रोड स्थित कार्यालय पर हुई। जिसमें लगातार नगर निगम, लापरवाही उदासीनता कार्यशैली को लेकर रोष प्रकट किया। समिति अध्यक्ष लोकेश चंद्रा खटीक ने कहा कि सिस्टम हाईटेक होने के बावजूद भी नगर निगम अधिकारी समय पर काम नहीं कर रहे। हाउस टैक्स, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधित कार्य हो अथवा कूड़ा, सफाई, सीवर, नगर निगम संबंधित अन्य कार्य हो। शासन द्वारा करोड़ों- अरबों रुपये का बजट देने के बावजूद भी जनता बेहाल है। ऑफिस में अधिकारी न मिलने की वजह से वापस चले जाते हैं। अपना काम धंधा या ऑफिस की छुट्टी लेकर नगर निगम में घंटों-घंटों लाइन में खड़े रहते हैं। सरकारी फीस देने के बावजूद भी समय पर काम नहीं होता,। जल्द ही समिति के सदस्य नगरायुक्त कार्यालय के बाहर थाली और ताली बजाकर अपना विरोध प्रकट क...