लखनऊ, अप्रैल 26 -- नगराम(लखनऊ), संवाददाता। लखनऊ के समेसी उपकेंद्र से जुड़े सभी फीड़रों की बिजली आपूर्ति रविवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक ठप हो गई। इसके चलते पंचायत नगराम समेत बहरौली, अनैया, हरदोइया, समेसी, मीरख नगर, कुबहरा, रसूलपुर शुकलवा, रामबक्स खेड़ा, भवानीखेड़ा अचली खेड़ा, केवली, पतौना और डिघारी समेत करीब दो सौ गांवों के लोग भीषण गर्मी के चलते परेशान हो गए। दो घंटे तक बिजली गुल होने के कारण ग्रामीणों को जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दोपहर में तेज गर्मी में बिजली न होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पंखे व कूलर बंद होने से घरों में उमस बढ़ गई लोग राहत के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। दोपहर करीब 2 बजे आपूर्ति बहाल तो हुई बावजूद कई बार बिजली की ट्रिपिंग होने से उपभोक्ताओं को लगातार परेशानी झेलनी पड़ी। समेसी उपकेंद्र के जूनियर इंजीनि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.