लखनऊ, मार्च 6 -- नगराम में गुरुवार को एक राज मिस्त्री 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। घर पहुंची किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। किशोरी की मां ने नगराम थाने में आरोपी राजमिस्त्री के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नगराम थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला मजदूरी करती है। महिला ने बताया कि गुरुवार को वह बकरी चराने गई थी। घर पर उसकी 13 वर्षीय बेटी और बेटा था। इस बीच पड़ोसी राजमिस्त्री अवधेश उसके घर आया और उसकी 13 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां किशोरी से दुराचार किया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और मां को आपबीती बताई। इसके बाद महिला बेटी के साथ थाने पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.