लखनऊ, जून 18 -- नगराम, संवाददाता। नगराम के समेसी निवासी किसान नीरज धीमान की पत्नी हिना (28) का शव गुरुवार सुबह घर में कमरे के अंदर पंखे के हुक से फंदे पर लटकता मिला। पति नीरज ने बताया कि पत्नी रात में भोजन करने के बाद सो गई। गुरुवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से अंदर देखा तो शव फंदे पर लटका था। नीरज की सूचना पर नगराम पुलिस पहुंची। नगराम एसओ विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...