लखनऊ, फरवरी 2 -- नगराम थाना क्षेत्र के दलपतखेड़ा गांव में बंद पड़े मकान को निशान बनाते हुए चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपए के सोने चांदी के गहने व घरेलू सामान चोरी कर लिये। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। दलपतखेड़ा गांव निवासी जगदीश प्रसाद की पत्नी कलावती अधिकतर मायके में रहती हैं। ससुराल दलपतखेड़ा गांव में स्थित मकान में ताला लगाकर मायके गई हुई थी। रविवार को पड़ोसियों ने सूचना दी कि घर ताला टूटा हुआ है। मायके से आकर देखा तो बाहर के दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर बक्से का ताला भी टूटा था। चोर बक्से में रखे दो जोड़ी मीना, दो जोड़ी पायल, एक सोने की चेन, एक ठिपिका, सोने की माला, एक एलएसीडी टीवी और एक पंखा चोरी कर ले गए। नगराम थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया कि कलावती की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया...