लखनऊ, फरवरी 18 -- नगराम में तेज रफ्तार कार ने एक किसान को मंगलवार देर शाम कुचल दिया। बलसिंह खेड़ा निवासी 35 वर्षीय रामू अपने ननिहाल बहरौली का मजरा गुमवा खेड़ा में रह रहे थे। शाम करीब आठ बजे वह खेतों की सिंचाई कर पैदल कर घर लौट रहे थे। गांव से पहले बहरौली मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने कार रोकने के लिए पथराव किया, लेकिन चालक तेजी से भाग निकला। परिजन गंभीर रूप से घायल रामू को गंगागंज स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें सीएचसी गोसाईंगंज रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पत्नी शिवकुमारी बेसुध हो गईं। परिवार में दो बेटियां आस्था (15), अनन्या (13) और एक पुत्र शुभम हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.