लखनऊ, मार्च 1 -- होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने के उद्देश्य से रविवार को नगराम पुलिस ने कस्बों और बाजारों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी ने पुलिस बल के साथ कस्बा नगराम, समेसी, बहरौली, करोरा, हरदोइया बाजार सहित विभिन्न गांवों में बाइक से गश्त की। लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से होली का त्योहार भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी तरह का हुड़दंग या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...