सिद्धार्थ, मई 22 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। बांसी टाउन की विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विद्युत उपखंड अधिकारी राकेश कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर क्षेत्र के लिए एक नया फीडर तैयार कर दिया गया है। इससे अब कस्बा के कई क्षेत्रों को अलग लाइन से आपूर्ति दी जाएगी।बताया कि प्रतापनगर, पटेलनगर, गगुली सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए अलग फीडर बनाया गया है। इस सप्ताह से इस फीडरं आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। नए फीडर के शुरू होने से सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि पूरे नगर की बिजली एक साथ बाधित नहीं होगी। यह भी पढ़ें- नगरवासियों को मिलेगी बेहतर विद्युत आपूर्ति सुविधा, बना नया फीडर किसी एक क्षेत्र में फाल्ट होने पर दूसरे क्षेत्रों की आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी। उपखंड अधिकारी ने बताया कि प्रताप...