बक्सर, मार्च 6 -- डुमरांव। होली पर्व में कूड़ा का उठाव नहीं होने से नगर के चौक-चौराहों से लेकर गलियों में कूड़े का अंबार लग गया था। पर्व बित जाने के दो दिन बाद भी सफाई का कार्य शुरू नहीं किये जाने से जमा कूड़े का दायरा बढ़कर रोड तक पहुंच गया, जिससे वाहनों के आने-जाने से गंदगी उड़कर लोगों के दुकान और घरों में प्रवेश करने लगा है। नगरवासियों ने इसकी शिकायत नप ईओ राहुलधर दूबे और स्वच्छता पदाधिकारी राजीव कुमार से किया। अधिकारियों के पास शिकायत के साथ जमा कूड़े का फोटे भेजने के बाद नप हरकत में आया और शुक्रवार को पूरे दिन कूड़े का उठाव होता रहा। कूड़े का उठाव शुरू होने से नगरवासियों ने राहत की महशूस किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.