बोकारो, फरवरी 19 -- चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र के मेयर प्रत्याशी उमेश ठाकुर ने गुरूवार को निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्ड मोहल्ला में समर्थकों के साथ जन संपर्क किया। इस दौरान मतदाताओं को उनके पक्ष में मतदान की अपील किया। इस दौरान झामुमो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी, महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने नगरवासियों से वोट अपील किया। मेयर प्रत्याशी उमेश ठाकुर ने कहा कि सभी वार्ड से मुझे नगरवासियों का स्नेह और आर्शीवाद मिल रहा है। मैं मेयर नहीं, बल्कि आपका बेटा और सेवक बनकर चास की समस्याओं को दूर करूंगा। अभियान में बी के चौधरी, जयनारायण महतो, पंकज जयसवाल, आजाद अंसारी, मुक्तेश्वर महतो, आलोक सिंह, राकेश सिन्हा, प्रमोद तापड़िया, भागीरथ शर्मा, अमित सोरेन, किरण मांझी सहित अन्य शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.