संतकबीरनगर, अप्रैल 24 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत मेहदावल स्थित क्षेत्रवासियों की अटूट आस्था के प्रमुख केंद्र श्री नगरवाली माता मंदिर के कायाकल्प का मार्ग प्रशस्त हो गया है। विधायक अनिल त्रिपाठी की अनुशंसा पर नगर विकास मंत्री द्वारा वंदन योजना के अंतर्गत मंदिर परिसर के विकास एवं भव्य सौंदर्यीकरण कार्य को आधिकारिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।योजना के तहत मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक अवस्थापना सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। मंदिर की दिव्यता को बढ़ाने के लिए आकर्षक लाइटिंग व्यवस्था, हरित लैंडस्केपिंग, सुव्यवस्थित मार्ग, श्रद्धालुओं के लिए विश्राम स्थल तथा पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि परिसर का स्वरूप भ...