कुशीनगर, मार्च 17 -- कुशीनगर। शासन ने जनपद की तीन नगरपालिका और 10 नगर पंचायतों के लिए सभासद मनोनीत कर दिए हैं। सोमवार की देर शाम इनकी सूची जारी कर दी गई। मनोनयन का भाजपाई काफी दिन से इंतजार कर रहे थे।नगरपालिका पडरौना से वार्ड 10 की मुन्नी तिवारी पत्नी मिथिलेश तिवारी, वार्ड नंबर 26 की प्रमिला शाही पत्नी मारकंडेय शाही, वार्ड 17 के कुंज बिहारी चौरसिया, वार्ड 4 के धीरज पाठक और वार्ड 14 के प्रमोद साहा का मनोनयन किया गया है। कुशीनगर नगरपालिका के वार्ड 26 के रवींद्र मद्धेशिया, अंजली कुशवाहा, वार्ड नंबर 22 के गोपाल राय, वार्ड 4 के सुभाष प्रसाद व रत्नेश श्रीवास्तव का मनोनयन किया गया है। हाटा नपा से वार्ड 19 के रितेश नाथानी, वार्ड 4 के सूचित गोंड, वार्ड 18 के मुंशी सिंह, वार्ड 11 के सूरज तिवारी, राजेश मणि और वार्ड 25 के अनुराग कुशवाहा का मनोनयन किय...