कन्नौज, अप्रैल 6 -- नगरपालिका के सभागार में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा नामित पांच सभासदों को एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पांडेय ने सभासदों के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अब नगर विकास में नई ऊर्जा आएगी। यह योग्य और समर्पित कार्यकर्ता यहां की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा सरकार की नीतियों के अनुरूप नगर को और सुंदर, स्वच्छ व विकसित बनाने में सहयोग करेंगे। पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे ने कहा कि नामित सभासदों के शामिल होने से नगरपालिका और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेगी। हम सब मिलकर नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह मनोनयन स्थानीय समस्याओं के समाधान में भी तेजी लाएगा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र भदौरिया ने कह...