कन्नौज, अप्रैल 18 -- नगरपालिका सभागार में शनिवार से जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच का विधिवत शुभारंभ हो गया। यह प्रशिक्षण तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिभागियों को जनगणना से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाओं और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर प्रभात कुमार शुक्ला और रविंद्र कुमार स्वर्णकार द्वारा दिया जा रहा है, जो प्रशिक्षुओं को फील्ड में कार्य करने के लिए तैयार कर रहे हैं। नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल तीन बैच बनाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक बैच में 40-40 प्रतिभागी शामिल होंगे। सभी बैचों को क्रमवार तीन-तीन दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि प्रत्येक प्रतिभागी को पूरी तरह से प्रशिक्षित किया जा सके। प्रशिक्षण के दौरान ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.