आजमगढ़, मई 2 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शासन ने आठ गंभीर आरोपों की पुष्टि होने के बाद राज्यपाल की अनुमति पर नगरपालिका मुबारकपुर की चेयरपर्सन डॉ. सबा शमीम को उनके पद से बर्खास्त कर दिया है। जिलाधिकारी ने उन पर लगे आरोपों की जांच कराने के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी थी। जांच में सभी आरोप सही पाए गए थे। चेयरपर्सन डॉ. सबा शमीम के खिलाफ नगरपालिका के सभासद लामबंद हो गए थे। सभासदों ने चेयरपर्सन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए शासन-प्रशासन से शिकायत की थी। उनका आरोप था कि चेयरपर्सन डॉ. सबा शमीम के पिता पूर्व चेयरपर्सन डॉ. शमीम नगरपालिका के कार्यों में दखलअंदाजी करते हैं। चेयरपर्सन के बजाय पिता ही सरकारी फाइलों को देखते हैं। टेंडर और निर्माण कार्यों में बेवजह रोड़ा अटकाते हैं। इसके अलावा चेयरपर्सन पर प्रशासनिक अनियमितता, कार्यों में लापरवाही, वित्तीय मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.