चाईबासा, मई 22 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा के वार्ड संख्या-19 में अवस्थित आदर्श नगरपालिका बांग्ला मध्य विद्यालय में उपायुक्त मनीष कुमार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 100वें नामांकन के रूप में दीपिका बारी का कक्षा-7 में नामांकन की प्रक्रिया को पूर्ण किया। स्टेशन कॉलनी में रहनेवाली दीपिका बारी मूलतः तांतनगर प्रखण्ड के मुरदा गांव की रहनेवाली है। दीपिका के पिता अर्जुन बारी पेशे से किसान हैं, जो बेटी के नामांकन के लिए विद्यालय आए थे। नामांकन के पश्चात उपायुक्त ने छात्रा को स्कूल ड्रेस एवं किताब-कापी प्रदान कर नियमित अध्ययन के लिए प्रोत्साहित किया। नामांकन के पश्चात उपायुक्त ने छात्रा के पिता का शिक्षा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया तथा अपने आस-पास के बच्चों को भी शिक्षा के प्रति जागरुक करने की अपील की।...