बस्ती, मार्च 17 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर में जाम की समस्या को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन रोड से लेकर पंकज टाकीज तक नगर पालिका की टीम पहुंचते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। ईओ अंगद गुप्ता के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने सड़क किनारे और पटरी पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया। कई लोगों ने पटरी पर अस्थायी ढांचे और सामान रखकर कब्जा कर लिया था, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। अभियान के दौरान जेसीबी और ट्राली की मदद से अवैध रूप से लगाए गए ढांचे व टकियों को जब्त किया गया। साथ ही सड़क किनारे लगे अवैध बैनर और पोस्टर भी हटवाए गए। नगर पालिका की कार्रवाई के दौरान कई लोग अपने-अपने सामान हटाते नजर आए। यह मार्ग शहर का प्रमुख मार्ग होने के कारण यहां वाहनों का दबाव अधिक रहता है। सड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.