सराईकेला, फरवरी 10 -- नगरपालिका निर्वाचन :निष्पक्ष, शांतिपूर्ण चुनाव के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित प्रशिक्षण कोषांग की ओर से माइक्रो ऑब्जर्वर के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित -कर्तव्यों और दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई सरायकेला,संवाददाता। नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी संचालन के उद्देश्य से प्रशिक्षण कोषांग की ओर से सोमवार को नगर भवन सभागार में माइक्रो ऑब्जर्वर के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान माइक्रो ऑब्जर्वर को मतदान प्रक्रिया से संबंधित अधिनियमों, नियमों, आयोग की ओर से निर्गत दिशा-निर्देशों, प्रक्रियाओं, उनके कर्तव्यों और दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि माइक्रो ऑब्जर्वर केवल सामान्य पर्यवेक्षक को ही...