छपरा, मार्च 27 -- छपरा, एक संवाददाता।भारत और बिहार की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहर को आकर्षित ढंग से प्रस्तुत किए जाने को लेकर नगर पालिका चौक दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधि कुमार अभिषेक जैन को प्रथम पुरस्कार का 25 हजार रुपए का चेक देकर सम्मानित किया गया ।मालूम हो कि नगरपालिका चौक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल ने न केवल स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया है बल्कि स्वदेशी उत्पादों और परंपराओं को भी बढ़ावा दिया है। पिछले 24 फरवरी को उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित चयन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से तीन प्रमुख पंडालों का चयन किया गया था। इसके तहत प्रथम पुरस्कार श्री दुर्गा पूजा समिति नगरपालिका चौक छपरा को दिया गया। वहीं द्वितीय पुरस्कार श्री दुर्गा पूजा समिति बनियापुर छपरा तथा तृतीय पुरस्कार आदर्श नवयुवक दुर्गा पूजा समिति शंकरडीह जलालपु...